Homeकुदराहरियाणा से बंगाल जा रहा अंडा लदा ट्रक पलटा, बाल बाल बचे...

हरियाणा से बंगाल जा रहा अंडा लदा ट्रक पलटा, बाल बाल बचे लोग

Bihar:  कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को सकरी गांव के सामने नेशनल हाईवे जीटी रोड के रास्ते पेटियों में अंडा लादकर जा रहे एक ट्रक के पलट जाने का मामला सामने आया है। जिसके कारण ट्रक में लदे बड़ी मात्रा में अंडे टूटकर बर्बाद हो गए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गरिमत यह रहा की ट्रक पर सवार लोग सुरक्षित है। वे दुर्घटना में बाल बाल बच गए है। जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां पर हाईवे को सिक्स लेन बनाने के क्रम में निर्माण कार्य चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक पर हरियाणा से अंडा लाद कर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के सिक्स लेन निर्माण के लिए समतल की गई कच्ची जमीन पर जाकर पलट गया। वही दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना की वजह से ट्रक तो क्षतिग्रस्त हुआ ही साथ ही उस पर लदे अंडे की भी काफी बर्बादी हुई है। आपको बता दें कि सकरी गांव के सामने नेशनल हाईवे का लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य की रफ्तार धीमी होने के चलते साल भर से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिसके कारण वहां पर नेशनल हाईवे की स्थिति काफी खतरनाक हो गई है और आए दिन दुर्घटनाएं होते रहती हैं।

NS News

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

NS News

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

NS News

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

NS News

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

NS News

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

NS News

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

NS News

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

NS News

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

NS News

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments