Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के निवासी एक अधेड़ स्कॉर्पियो ड्राइवर के द्वारा एक वर्ष पूर्व वाराणसी से आ रही एक युवती को भ्रमित कर लेकर भाग जाने का मामला सामने आया था, और उस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, मामले को लेकर दुर्गावती थाने में कांड संख्या 15/2021 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी रही एवं आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी इसी बीच गुप्त सूचना पर पुलिस के द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक युवती अपने अन्य परिजन के साथ दुर्गावती थाना क्षेत्र के धड़हर अपने रिश्तेदार के यहां आने के लिए स्कॉर्पियो में सवार होकर वाराणसी से अपने परिजनों के साथ चली थी, कुछ दूर आने के बाद गाड़ी में बैठे लोग नेशनल हाईवे दो पर बने किसी होटल में चाय पीने के लिए रूके, जब चाय पीने के लिए परिजन जाने लगे तो गए।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
साथ में रहे युवती को चाय पीने का मन नहीं था वह गाड़ी में ही रह गई, इस मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी चालक सह मालिक सुनील पांडे उर्फ भोरु पांडे पिता खोभारी पांडेय ग्राम छोटका अमांव थाना चाँद जिला कैमूर ने गाड़ी में बैठी उन्नीस वर्षीय युवती को लेकर भाग निकला, और नहर से होते हुए चांद कर्मनाशा नहर पर पहुंचा।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
जहां गाड़ी में बैठी हुई युवती को उतार कर उसके साथ गलत नियत से व्यवहार करने लगा। लेकिन उसी बीच नहर के रास्ते से आ रहे चार बाइक सवारों ने उसकी इज्जत बचा लिया, और इसकी जानकारी लड़की के रिश्तेदार ग्राम धड़हर निवासी को दी, वहां से किसी तरह से सुनील पांडे उर्फ भोरु पांडे भाग निकला लेकिन उसकी स्कॉर्पियो को लोगों ने घेर लिया। रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद इसकी सूचना दुर्गावती थाने को दी गई, जहां से पुलिस ने स्कॉर्पियो को थाने ले आई।
- सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप
- अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार
इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी। अनुसंधान क्रम में सुनील पांडे उर्फ भोरु पांडे को दोषी पाया गया उस समय से सुनील पांडे उर्फ भोरु पांडे फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने गांव अमांव थाना चांद अपने घर पर ही है। उसे पुलिस ने दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर थाने लाई जहां से जांच के बाद न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया।
- दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस
- पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार