Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जाता है कि मुन्ना यादव बीती रात अपने घर में पलंग पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी। परिजन बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक मुन्ना यादव मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी कमाई से ही घर की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती थीं। मृतक के तीन बेटे हैं और तीनों की शादी अभी बाकी है।
परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत ने परिजनों के सामने बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और बेटों की शादी जैसी कई बड़ी जिम्मेदारियां खड़ी कर दी हैं। घटना के बाद बंदीपुर गांव में भी मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन से सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। परिजनों ने भी जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकारी सहायता मिलने से इस मुश्किल समय में उन्हें काफी सहारा मिल सकता है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।