Home चैनपुर मायके पहुंची महिला पर लाठी-डंडे से हमला, बहन भी आई चपेट में;...

मायके पहुंची महिला पर लाठी-डंडे से हमला, बहन भी आई चपेट में; चैनपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

चैनपुर में मायके आई महिला पर लाठी-डंडे से हमला, बहन भी घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव में मायके आई एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला की बहन के साथ भी मारपीट की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना में घायल महिला की पहचान भभुआ नगर के वार्ड संख्या छह निवासी लोकनाथ बिंद की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद सीमा देवी ने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। थाने में दिए आवेदन के अनुसार, सीमा देवी अपने मायके जगरिया गांव आई हुई थीं। इसी दौरान गांव का रहने वाला संदीप बिंद वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि मारपीट के दौरान संदीप ने लाठी-डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गईं।

महिला के साथ मारपीट होते देख उसकी बहन बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को संभाला और घायल सीमा देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version