Homeमोहनियासुनील चौधरी हत्याकांड का खुलासा शुरू, दो नामजद गिरफ्तार, कूड़े के ढेर...

सुनील चौधरी हत्याकांड का खुलासा शुरू, दो नामजद गिरफ्तार, कूड़े के ढेर पर मिला था युवक का शव

कैमूर सुनील चौधरी हत्याकांड: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया नगर क्षेत्र में हुए चर्चित सुनील चौधरी हत्याकांड में पुलिस को शुरुआती सफलता मिली है। मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, मोहनिया वार्ड संख्या-6 निवासी 30 वर्षीय सुनील चौधरी का शव मंगलवार को वार्ड संख्या-7 स्थित स्टूवरगंज बाजार से रेलवे लाइन की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला था। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की थी।
घटना के बाद मृतक की पत्नी ने मोहनिया थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड संख्या-7 निवासी पिंटू साव तथा वार्ड संख्या-8 निवासी लालू कसेरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्याकांड की जांच गंभीरता से की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments