Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जब उसने अपने पैसे की मांग की तो संदीप राय गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ ही देर में संदीप के भाई लवकुश राय, राकेश राय, नीतीश राय और जयदीप राय भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही मुकदमा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। दूसरी ओर, संदीप कुमार ने भी थाना में आवेदन देकर अपना पक्ष रखा। उसने बताया कि वह बनारस से काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में कमला राय, निवास राय, कामेश्वर राय समेत अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। संदीप का आरोप है कि हमले के दौरान लोहे की नुकीली वस्तु से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये छीन लिए।
संदीप के अनुसार, विवाद यहीं नहीं रुका। घर पहुंचने के बाद भी उसके साथ मारपीट की गई और बीच-बचाव करने पहुंची उसकी गर्भवती भाभी के साथ भी दुर्व्यवहार व मारपीट की गई।घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



