Home चैनपुर साझेदारी की दुकान बनी विवाद की वजह, बंटवारे को लेकर दो पक्षों...

साझेदारी की दुकान बनी विवाद की वजह, बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों ओर से केस दर्ज

कैमूर: साझेदारी की दुकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में साझेदारी में संचालित एक दुकान के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट हुई और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने चैनपुर थाने में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, प्रथम पक्ष की ओर से महिमा केसरी (पिता- स्वर्गीय मानिकचंद केसरी) ने बताया कि उनके पिता मानिकचंद केसरी और चाचा प्रेम कुमार केसरी साझेदारी में दुकान चलाते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मानिकचंद केसरी के निधन के बाद उनके परिवार द्वारा लगातार दुकान के बंटवारे की मांग की जा रही थी, लेकिन लंबे समय तक कोई समाधान नहीं निकला। आरोप है कि बंटवारे को लेकर शाम करीब पांच बजे दोनों पक्षों के बीच बातचीत के लिए बुलाया गया था। महिमा केसरी के अनुसार, बातचीत के दौरान बंटवारे की बजाय प्रेम कुमार केसरी और उनके पुत्र अमित केसरी ने उनके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से अमित कुमार (पिता- प्रेम कुमार केसरी) ने अपने आवेदन में अलग कहानी बताई है।

उनका आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर दिनेश केसरी, राकेश केसरी, मनीष केसरी समेत अन्य लोग उनकी दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता प्रेम कुमार केसरी और छोटे भाई के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं, दुकान का सामान बाहर फेंक दिया गया तथा घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में चैनपुर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दुकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version