Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम फोरलेन 319 पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के खनिता निवासी नारायण ओझा, सूरजपुर थाना क्षेत्र के ढ़ोणनडीह निवासी मंजी राम के 20 वर्षीय पुत्र लव कुमार तथा काराकाट थाना क्षेत्र के देव मारकंडेय निवासी रामबालक सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार के रूप में की गई है।
वहीं कसतर निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सासाराम में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गौरा पुल के पास नहर में शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी समीर कुमार सिंह और दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।