Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बृहस्पतिवार की शाम खड़सरा पंचायत के ग्राम कोट्सा में छत से उतरने के दौरान सीढ़ी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान 42 वर्षीय शांति देवी के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति देवी छत पर कमरे मे अपने छोटी लड़की के साथ सोई हुई थी। इसी बिच लगभग 4:00 बजे छत से उतरने के दौरान सीढ़ी से गिर गई और कुछ समय तक गिरकर बेहोश पड़ी रही। उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था महिला का पति सुशील कुमार गुप्ता अपनी माँ को लेकर दवा के लिए बाजार गए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही जब लड़की छत से उतरी तो देखी की मां गिरकर बेहोश पड़ी है तो चिल्लाना शुरू किया। आसपास के लोग मौके पर जुटे और आनन-फानन में इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने लगे, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। इस दुखद हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों, और पति का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और मोहल्ले के लोग भी इस घटना से गहरे शोक में हैं। लोग शांति देवी के असामयिक निधन को लेकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहे।
सुशील कुमार के सर से अभी पिता के गम का बोझ उतरा भी ना था की पत्नी का असामयिक निधन से गरीब परिवार बिखर गया। मृत महिला को 3 संतान है। एक बड़ी बेटी जिसकी शादी हुई है।और एक बेटा लड़का मंटू गुप्ता 18 वर्ष जो की दैनिय स्थिति ख़राब की वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर सका। छोटी लड़की मधु उम्र 14 वर्ष 9 मे पढ़ रही है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस आकस्मिक घटना पर शोक व्यक्त कर रहा है।
Post Views: 11