Home चैनपुर सड़क किनारे मिला शव, सुचना पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात पर लगाया...

सड़क किनारे मिला शव, सुचना पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप

कागजात से हुई मृतक की पहचान, दूसरे दिन पहुंचे चाचा ने लगाया हत्या का आरोप, मृतक की पृष्ठभूमि: अकेलेपन में गुजार रहा था जिंदगी, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

वाहन से शव ले जाते परिजन

कैमूर (बिहार): चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेढ़–बरडीहा मार्ग पर बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में एक शव बरामदगी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान शुरुआती दौर में नहीं हो सकी थी। बाद में मृतक की जेब से मिले कुछ कागजात के आधार पर पुलिस ने उसे झटकू पासवान उर्फ चंद्र प्रकाश पासवान (पिता स्व. अलगू पासवान), ग्राम पचवनिया, थाना चकिया, चंदौली (यूपी) के रूप में चिन्हित किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक के चाचा

घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन

गुरुवार को मृतक का चाचा पंचनाथ पासवान (पिता स्व. सुखदेव पासवान) थाना पहुंचे पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
चाचा ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट और गले पर रस्सी कसने के निशान हैं, जिससे साफ प्रतीत होता है कि अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है। आवेदन में स्पष्ट रूप से अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

मृतक के जीवन की है अजीबो-गरीब कहानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक झटकू पासवान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। माता-पिता का निधन लगभग 10 वर्ष पूर्व हो चुका था। दो वर्ष पहले उसके इकलौते पुत्र की मौत हो गई थी, जिसके बाद पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। तब से वह अकेला जीवन व्यतीत कर रहा था। करीब 15 दिन पहले वह किसी विवाद के बाद घर छोड़कर चला गया था, तभी से लापता था।

पुलिस की कार्रवाई

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मृतक के चाचा के आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version