Home अररिया जोगबनी सीमा पर नेपाल पुलिस ने पांच विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,...

जोगबनी सीमा पर नेपाल पुलिस ने पांच विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, संदिग्ध गतिविधि का खुलासा

नेपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पर मचा हड़कंप, बिना दस्तावेज़ पकड़े गए पांच विदेशी नागरिक, 3. बोलीविया, सूडान, मोरक्को और कनाडा के नागरिक शामिल

AI जेनरेटेड तस्वीर

अररिया (बिहार): भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने जोगबनी से सटे रानी सीमा चौकी क्षेत्र में पांच विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह लगभग छह बजे की गई, जब ये सभी संदिग्ध स्थिति में नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत-नेपाल सीमा

नेपाल स्थित प्रस्तावित सीमा सुरक्षा बल, रानी के डीएसपी विकास खातीवाड़ा के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान इन लोगों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने खुद को तीसरे देशों का नागरिक बताया, लेकिन उनकी ओर से पहचान साबित करने वाला कोई भी वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

संदिग्धों की पहचान

गिरफ्तार लोगों में—

बोलीविया का 30 वर्षीय मिगुएल इम्बीसी

उत्तरी सूडान का 30 वर्षीय स्मान हमातदेउराही

मोरक्को का 28 वर्षीय मो. ब्राहिम अहमद

कनाडा का 30 वर्षीय मो. धापल

और 28 वर्षीय मो. माजुप शामिल हैं।

इन सभी को आगे की जांच के लिए रानी स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय को सौंप दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने बताया कि विदेशी नागरिकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने के कारण उनकी गहन जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि वे किन उद्देश्यों से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में घूम रहे थे।

भारत-नेपाल सीमा पर अक्सर तस्करी, फर्जी दस्तावेज़ों और संदिग्ध लोगों के पकड़े जाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में पांच विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को उजागर किया है।

फिलहाल, नेपाल पुलिस इन नागरिकों के वास्तविक देश और पहचान की पुष्टि करने में जुटी हुई है। मामले में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की संभावना भी जताई जा रही है।

Exit mobile version