Homeचैनपुरशौच को गए नाबालिग युवक के कपड़े में गांव के लोगों ने...

शौच को गए नाबालिग युवक के कपड़े में गांव के लोगों ने लगा दी आग

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदुरना में शुक्रवार की रात शौच को गए एक नाबालिग युवक के शरीर के कपड़े में गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा आग लगा देने का मामला सामने आया है, जिसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया है, परिजनों के द्वारा चैनपुर सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है, पीड़ित युवक की पहचान मंटु राम के 12 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना से संबंधित जानकारी देते हुए पीड़ित नाबालिग युवक नीतीश कुमार के चाचा संटु राम के द्वारा बताया गया घर के बगल में ही स्थित बनाए गए मड़ई में नीतीश कुमार रात में सोया हुआ था, रात 11 से 12 बजे के बीच में शौच के लिए उठा, शौच करने के दौरान गांव के ही सुधीर राम पिता शिवबोधन राम एवं कृष्णा कुमार पिता स्वर्गीय चन्नू राम के द्वारा नीतीश कुमार के पहने कपड़े में आग लगा दी गई।

कपड़ा जलने के कारण नीतीश कुमार का बाया हाथ एवं पेट और पीठ का कुछ हिस्सा झुलस गया, शोर मचाने की आवाज पर घर के परिजन मौके पर पहुंचे आनन-फानन में चैनपुर सीएचसी इलाज के लिए लाया गया, जहां से भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है, गंभीर अवस्था में इलाज जारी है, आग किसके द्वारा लगाया गया है पूछताछ के दौरान नितीश कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Bihar: अररिया/जोगबनी। बिहार के सहरसा निवासी एक युवक की नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रिंस यादव के रूप में हुई है, जो पटना स्थित ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक के साथ मौजूद चार दोस्तों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव अपने चार मित्रों के साथ नेपाल के विराटनगर पहुंचे थे और महानगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार देर रात होटल के कमरे में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस सक्रिय हो गई और होटल में मौजूद प्रिंस के चारों साथियों से पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ बिंदुओं पर संदेह है, जिसके आधार पर सभी को हिरासत में रखा गया है। हालांकि, अब तक मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

नेपाल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर सहरसा रवाना हो गए, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि क्षेत्र में भी इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया आग से झुलसने के कारण एक नाबालिक जख्मी है ऐसी सूचना मिली है मगर मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments