Home सीतामढ़ी शादी में फोटो खींचने पर विवाद, मान मनौव्वल के बाद थाना परिसर...

शादी में फोटो खींचने पर विवाद, मान मनौव्वल के बाद थाना परिसर में संपन्न हुआ विवाह

ns news

Bihar: सीतामढ़ी जिले के स्थानीय शहर से सटे भासर मच्छहा गांव में सोमवार की रात आई बारात बैरंग लौट गई कुछ बारातियों और ग्रामीणों के बीच फोटो खींचने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था जिससे शादी के रंग में भंग पड़ गया और कहासुनी के बाद मारपीट तक की नौबत आ गई आखिरकार बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

जानकारी के अनुसार बारात सहियारा थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव से आई थी द्वारपूजा के बाद सब ठीक-ठाक चल रहा था पर दुल्हन के घर से मामूली विवाद के बाद बरात लौट के आ गई बुद्धिजीवियों के द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी काफी मान-मनौव्वल के बाद लड़की पक्ष के लोगों से लड़के पक्ष ने कहा कि फिर किसी शुभ मुहूर्त पर बारात आएगी और कह कर सभी लोग लौट गए।

इसी बीच लड़का पक्ष मंगलवार को नगर थाने पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो मामला तनाव पूर्वक हो गया ग्रामीण भी आवेश में आ गए पुलिस व लड़की पक्ष से मान-मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ और शादी के लिए रजामंदी हुई आखिरकार दोनों पक्ष के लोगों को समझाते बुझाते हुए थाने परिसर के शिव मंदिर में शादी करा दी गई। ‌

पूरे विधि-विधान से शादी कराने के बाद नवदंपति को उनके आने वाले जीवन की शुभकामनाएं देते हुए दुल्हन की विदाई कर दी गई, मामला थाना परिसर पहुंचने के बाद पुलिस की पहल से शादी संभव हो पाई है हालांकि इस मामले में नगर थाना पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। ‌

Exit mobile version