Bihar news: बिहार के शेखपुरा जिले में एक ऐसी शर्मनाक घटना घटित हुई है जिसे जानकर लोग काफी हैरान है, यहां एक नवविवाहिता ने महज़ विवाह के 4 दिन बाद अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है, मामले में फरार लड़की के पिता के द्वारा थाने में अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत जो मामला सामने आया उसे जानकार लोग काफी हैरान रह गए, घटना इस तरह की घटित हुई जिससे रिश्ते शर्मसार हो रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल नवविवाहिता किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने चचेरे भाई के साथ भाग गई है, बताया जा रहा है मामला बरबीघा थाना क्षेत्र के ग्राम सामस का है, बीते 5 फरवरी 2022 को पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके की रहने वाली लड़की का विवाह शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी, हालांकि दोनों का विवाह अरेंज मैरिज था, शादी के बाद लड़की की विदाई हुई लड़की ससुराल पहुंची, महज 4 दिन रहने के बाद अपने प्रेमी चचेरे भाई के साथ भाग निकली जबकि इस तरह की घटना घटित होने की किसी को तनिक भी भनक नहीं थी।
- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
परिजनों के मुताबिक 10 फरवरी गुरुवार को नवविवाहिता ससुराल से अचानक गायब हो गई जिसके बाद ससुराल के सभी लोग नवविवाहिता को इधर-उधर ढूंढने लगे काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो विवाहिता के कमरे में लोगों के द्वारा जांच पड़ताल किया जाना जाने लगा, उस दौरान न विवाहिता के सभी सोने चांदी के गहने गायब थे, आनन-फानन में ससुराल के परिजनों ने लड़की के पिता को जानकारी दी, ऐसी खबर सुनकर लड़की के घर वाले भी तत्काल ससुराल पहुंचे पूरी बात जानने के बाद खोजबीन शुरू हुई।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
इसके बाद यह पता चला कि नवविवाहिता अपने चचेरे भाई के साथ शादी की नियत से फरार हो गई है, जिसके बाद नव विवाहिता की पिता के द्वारा चचेरे भाई पर लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए बरबीघा थाने में आवेदन दिया गया, इस मामले में बरबीघा के पुलिस इंस्पेक्टर के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया लड़की के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की के बरामदगी के लिए पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल एवं लड़की की तलाश की जा रही है।
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार
- शौच के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप