Home शेखपुरा यूपीएससी में 470वीं रैंक का झूठा दावा पड़ा भारी, सम्मान के एक...

यूपीएससी में 470वीं रैंक का झूठा दावा पड़ा भारी, सम्मान के एक हफ्ते बाद युवक गिरफ्तार

फर्जी UPSC टॉपर गिरफ्तार: 470वीं रैंक का झूठा दावा करने वाला युवक शेखपुरा में पकड़ा गया

Bihar: शेखपुरा, यूपीएससी परीक्षा में 470वीं रैंक हासिल करने का झूठा दावा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस युवक को एक सप्ताह पहले फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया था, अब उसी को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमामला शेखपुरा जिले के महुली थाना क्षेत्र के फुलचोढ़ गांव का है। यहां के रहने वाले रंजीत यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया था कि उसने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 470वीं रैंक हासिल की है। इस खबर के बाद गांव में खुशी का माहौल बन गया था और कई जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ महुली थाना पुलिस ने भी गांव पहुंचकर उसे बधाई देते हुए सम्मानित किया था। हालांकि, जब यह खबर तेजी से सोशल मीडिया और स्थानीय अखबारों में फैलने लगी तो प्रशासन ने इसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि यूपीएससी परीक्षा में 470वीं रैंक कर्नाटक के रंतीथ कुमार आर नामक अभ्यर्थी की है, जिसे रंजीत यादव अपना बता रहा था।

सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से यूपीएससी परीक्षा पास करने का दावा कर लोगों को भ्रमित करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती और डीआईओ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को शहर के कॉलेज मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

 

Exit mobile version