Home शेखपुरा देवघर में मुंडन कराने जा रहे परिवार की यात्रा मातम में बदली,...

देवघर में मुंडन कराने जा रहे परिवार की यात्रा मातम में बदली, सड़क हादसे में महिला की मौत; 8 घायल

शेखपुरा में देवघर जा रहे वाहन का हादसा, महिला की मौत, कई घायल

Biha: शेखपुरा, बच्चे के मुंडन संस्कार को लेकर देवघर जा रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत जियर गांव से एक परिवार के सदस्य बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए देवघर जा रहे थे। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। इसी दौरान चेवाड़ा थाना से करीब 600 मीटर आगे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार लोग घायल हो गए।

हादसे में सुनीता देवी की गई जान

इस दुर्घटना में वैशाली जिले के गरौल धानी निवासी हरिश्चन्द चौरसिया की पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई। वहीं, अंजित चौरसिया, मथुरा चौरसिया, रेखा देवी, दिलखुश कुमार, रविराज कुमार, सुदामा कुमार, किरण कुमारी और नेहा कुमारी सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले परिवार के साथ हुए इस हादसे से परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Exit mobile version