Homeचैनपुरशादी की खुशियां देखने जा रहे परिवार पर टूटा हादसे का कहर,...

शादी की खुशियां देखने जा रहे परिवार पर टूटा हादसे का कहर, दो ऑटो की भिड़ंत में कई घायल महिला की हालत नाजुक; रेफर

कैमूर के केवा नहर के पास दो ऑटो में भीषण टक्कर, महिला गंभीर

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा नहर के समीप सोमवार की दोपहर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ऑटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान चैनपुर गांव निवासी छोटू सिंह की पत्नी गुलाबी देवी के रूप में हुई है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

घटना के संबंध में मेढ़ गांव निवासी रमेश बिंद, पिता जगन्नाथ बिंद ने बताया कि परिवार के लोग शादी के सिलसिले में लड़का देखने के लिए मां मुंडेश्वरी धाम जा रहे थे। इसके लिए एक ऑटो पर परिवार के सदस्यों के साथ कई रिश्तेदार भी सवार थे। इसी दौरान केवा नहर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ऑटो ने उनके वाहन में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गुलाबी देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही उनका दाहिना हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं रमेश बिंद, माया देवी और पान कुंवर देवी समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों ऑटो के चालक अपने-अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर के स्वास्थ्य प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में गुलाबी देवी की स्थिति अत्यंत गंभीर थी, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया है और उनकी स्थिति सामान्य है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments