Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने
- DPO पर लाखों की वसूली के आरोप, DM ने बैठाई हाई-लेवल जांच
अपहरण के पीछे रुपयों के लेन-देन की बातें सामने आ रही है, एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि बाजार समिति के व्यवसाई मनोज कुमार का अपहरण एक्सयूवी सवार अपराधियों ने कर लिया था जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और शहर के अंदर ही एक्सयूवी कार को कब्जे में करते हुए उसमें सवार सभी अपराधियों को दबोच लिया, इनके पास से एक दोनाली बंदूक, 15 कारतूस, 6 मोबाइल, दो वॉकी टॉकी बरामद किया गया है, साथ ही अपहृत व्यवसाई मनोज कुमार को भी बरामद कर लिया गया है।
- घर में चोरी कर रही महिला को बंधक बना जमकर की गई पिटाई
- जदयू नेता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुखिया ने सुपारी देकर कराई थी हत्या

अपहरणकर्ताओं की पहचान धनबाद जिले के थाना झरिया अंतर्गत भगतडीह गांव के सुरेंद्र सिंह के पुत्र दीपक कुमार, धनबाद के ही गोविंदपुर कुरची के सुबोध हरि के पुत्र राजा कुमार हरि, धनबाद के भूली थाना अंतर्गत न्यू इस्माइलपुर पांडरपाला गांव के नूर हसन के पुत्र अमीर हसन, धनबाद जिले के कतरासगढ़ के आनंद नगर भगत सिंह चौक के नंदगोपाल शर्मा के पुत्र विवेक कुमार शर्मा, धनबाद के ही भूली थाना अंतर्गत स्व. केशो सिंह के पुत्र अरविंद कुमार एवं पटना जिले के पालीगंज थाना के पैपुरा गांव के संजय कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
अपराधियों के अलावा इस घटना में कुछ अन्य स्थानीय अपराधी भी शामिल थे जो हथियार सहित भागने में सफल रहे, पुलिस उनकी खोज में छापेमारी कर रही है, वही अपहरणकर्ताओं द्वारा व्यवसायी के साथ मारपीट भी की गई, फ़िलहाल अपहृत व्यवसाई और अपहरणकर्ता से पूछताछ की जा रही है।
- पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
- 12 किलो चरस के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

