Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इमरान अंसारी, पिता अशरफ अंसारी, ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शाम करीब सात बजे चैनपुर निवासी सरवर खान तीन अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। दरवाजा पीटने के बाद इमरान के बाहर आने पर सरवर खान ने कथित तौर पर कमर से कट्टा निकालकर उसके सीने पर सटा दिया और पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।
इमरान के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
शोर मचाने के बाद वह किसी तरह घर के अंदर भागा, जिसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से भी मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट और जान से मारने की धमकी से संबंधित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।