Bihar news: चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डीहभुजैना में विद्युत विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी करते हुए एक उपभोक्ता को मीटर बायपास कर विद्युत का उपयोग करते हुए टीम के द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया गया है, जहां उपभोक्ता के ऊपर पर जुर्माना करते हुए थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर कनीय विधुत अभियंता जयराम कुमार के द्वारा बताया गया विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था, जिसमें अधोहस्ताक्षरी के अलावा सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ भभुआ पवन कुमार, कनीय विद्युत अभियंता प्रशाखा चांद जावेद अंसारी, मानव बल पन्ना सिंह एवं वीरेंद्र कुमार यादव शामिल थे।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
ग्राम डीहभुजैना में विद्युत चोरी की सूचना पर महेंद्र कुशवाहा पिता त्रिवेणी कुशवाहा के यहां छापेमारी की गई जहां आवासीय परिसर में लगाए गए विद्युत मीटर से पहले बाईपास करते हुए 842 वाट विद्युत ऊर्जा का उपयोग चोरी से किया जा रहा था, मौके पर से प्रमाण के तौर पर पीवीसी तार को आंशिक रूप से काट लिया गया है, विद्युत चोरी के इस मामले में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 25340 के लगभग राजस्व की क्षति हुई है जुर्माना करते हुए चैनपुर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
वहीं इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी ने बताया विद्युत चोरी के मामले में प्राप्त आवेदन पर विद्युत अधिनियम 2003 की संशोधित धारा 135 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले में करवाई जा रही है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल