Home चैनपुर लोहरा गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट मामले में दो...

लोहरा गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कैमूर: लोहरा गांव में मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहरा गांव निवासी पूजन बिंद के पुत्र राजकुमार बिंद और श्याम सुंदर बिंद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भैंस दुहने के दौरान शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार छोटका लोहरा गांव निवासी मनोज बिंद ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही छह लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि वह घर के दरवाजे पर भैंस दुह रहे थे, तभी गांव के ही राजकुमार बिंद, श्याम सुंदर बिंद, दीपक बिंद, सुगन बिंद, हंसलाल बिंद और पुष्पा कुमारी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।

मनोज बिंद के अनुसार जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो सभी आरोपित आक्रोशित हो गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

ग्रामीणों ने कराया बीच-बचाव
मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद घायल मनोज बिंद ने चैनपुर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल व्यक्ति के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version