Home रोहतास राहुल गांधी का बड़ा आरोप कहा, BJP वोट चोरी कर बना रही...

राहुल गांधी का बड़ा आरोप कहा, BJP वोट चोरी कर बना रही अपनी सरकार

सासाराम में मंच से संबोधित करते राहुल गांधी

Bihar: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सासाराम पहुंचे। जंहा उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की जहां-जहां भाजपा चुनाव करा रही है वह वोट चोरी कर अपनी सरकार बना रही है। किन्तु हम ऐसा नहीं होने देंगे बिहार हो या देश का कोई भी हिस्सा जहां वोट चोरी होगी कांग्रेस वोट चोरी रुकेगी। आगे उन्होंने NDA की जाति जनगणना कराए जाने की घोषणा को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा ने जाति जनगणना की घोषणा तो कर दी है किन्तु वह आरक्षण की 50 % दीवार को गिराना नहीं चाहती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, राहुल गांधी पहुंचे सासाराम।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, राहुल गांधी पहुंचे सासाराम।

दरसल राहुल गांधी ने 17 अगस्त से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का ऐलान किया था। जिसकी शुरुआत सासाराम से की जा रही है। यात्रा बिहार के 25 जिलों में जाएगी। जिसका समापन 1 सितंबर को पटना में होगा। वही सासाराम में यात्रा के उद्घाटन सत्र में मंच पर महागठबंधन के तमाम बड़े चेहरे मौजूद रहे। वोटर अधिकार यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं  राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री लालू प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंच पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, केसी वेणुगोपाल, मुकेश सहनी, मंगनी लाल मंडल, पी संतोष, सुहासिनी अली, अब्दुलबारी सिद्दीकी, कुणाल, कृष्ण अल्लावारू, राजेश राम, कांति सिंह समेत महागठबंधन के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

वही कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा की लोकसभा हो या विधानसभा, भाजपा वोट चोरी करके जीत हासिल कर रही है। बिहार में भी SIR के जरिए यही साजिश की जा रही है। किन्तु हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह लड़ाई वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। आगे उन्होंने महाराष्ट्र व कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के महज चार महीने बाद जब विधानसभा चुनाव हुए, तो वोटर लिस्ट में जादुई ढंग से एक करोड़ नए वोटर जुड़ गए। इन नए वोटरों के जरिए भाजपा ने सत्ता हथिया ली। यही धोखाधड़ी बिहार में भी की जा रही है। राहुल गांधी ने यहां उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि महागठबंधन ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगा। यह बिहार है, यहां के लोग वोट के अधिकार की ताकत जानते हैं।

यदि लोकतंत्र पर हमला होगा, तो सबसे पहले बिहार की जनता उसके खिलाफ खड़ी होगी। हम वोट चोरी को रोकेंगे और जनता का अधिकार वापस लाकर रहेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी व NDA पर पूंजीपतियों के लिए काम करने के आरोप लगाए। मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह आपके वोट की साधारण चोरी नहीं, बल्कि सीधी डकैती है। नरेंद्र मोदी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं। लेकिन यह बिहार है, जहां चूना खैनी के साथ रगड़ा जाता है। बिहारी गरीब जरूर हैं, लेकिन यहां का बच्चा-बच्चा तीखी मिर्ची वाला काम करता है। हम किसी कीमत पर बेइमानी नहीं होने देंगे।

Exit mobile version