Homeरामगढ़रामगढ़ में मां काली में तोड़फोड़, चांदी के सिक्के उखाड़े; गांव में...

रामगढ़ में मां काली में तोड़फोड़, चांदी के सिक्के उखाड़े; गांव में आक्रोश

रामगढ़ में मां काली में तोड़फोड़, चांदी के सिक्के उखाड़े; गांव में आक्रोश

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथ गांव स्थित मां काली मंदिर को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाते हुए मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे, तो मंदिर की स्थिति देखकर स्तब्ध रह गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

मूर्ति को नुकसान, पवित्र स्थल से छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार, मंदिर में स्थापित सातों बहन शीतला माता की प्रतिमा को उखाड़ दिया गया। इसके अलावा पिंडी के पास रखे गए चांदी के सिक्कों को भी निकाल लिया गया। इस घटना से ग्रामीणों की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।

पहले भी हो चुकी है चोरी

ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। बीते नवरात्र के दौरान मंदिर की दान पेटी, घड़ी-घंटा और आभूषण चोरी हो चुके हैं, बार-बार मंदिर को निशाना बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मंदिर गांव से कुछ दूरी पर सिवाना में स्थित है, जहां कोई स्थायी पुजारी नहीं है। मंदिर में ताला भी नहीं लगाया जाता, इसी वजह से असामाजिक तत्वों को बार-बार वारदात को अंजाम देने का मौका मिल रहा है।

ग्रामीणों ने जताई चिंता

पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह ने कहा कि यह घटना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले पर थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिल चुकी है और पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज कर दी है। स्थानीय लोग अब मंदिर में ताला लगाने और नियमित निगरानी की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments