Homeमोहनियामोहनियां में पानी को लेकर खूनी झड़प: चाकू मारकर युवक को किया...

मोहनियां में पानी को लेकर खूनी झड़प: चाकू मारकर युवक को किया घायल, इलाके में तनाव

मोहनियां में पानी विवाद पर चाकूबाजी, युवक घायल | कैमूर मछली मंडी घटना

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां शहर के वार्ड संख्या पांच स्थित मछली मंडी में रविवार को पानी भरने के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जहां एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सबमर्सिबल से पानी भरने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घायल युवक दिनेश चौधरी सबमर्सिबल पंप से पानी लेने पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ दुकानदारों ने उसे रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।
चाकू से हमला, पीठ पर गहरे जख्म विवाद के दौरान एक पक्ष ने दिनेश चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया। पीठ में दो जगह गंभीर चोट। अस्पताल में लगे 8 टांके। फेफड़ों में अंदरूनी चोट की आशंका अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित तिवारी ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए मरीज को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल के परिजनों ने बताया कि हाल ही में बिजली चोरी के मामले में इलाके के दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया था, जिसे सभी ने मिलकर जमा किया था। इसी को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था, जो इस घटना की वजह बना।
इलाके में तनाव, पुलिस की कार्रवाई जारी। घटना के बाद वार्ड संख्या पांच में तनाव का माहौल है।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि:
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नामजद आरोपियों के घर छापेमारी की गई। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments