Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
5 लाख करोड़ निवेश का टारगेट, रोजगार पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में कई औद्योगिक परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिनमें पीरपैंती का पावर प्लांट प्रमुख है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इससे राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और बाहर पलायन कम होगा।
प्रशासन को चेतावनी: फाइल लटकाई तो कार्रवाई तय
प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि कोई भी फाइल एक महीने से अधिक लंबित रहती है, तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय अब ब्लॉक, अंचल और थाने के कामकाज की सीधी मॉनिटरिंग करेगा।
हर पंचायत में ‘सहयोग कार्यक्रम’
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई पहल की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि:
हर पंचायत में महीने में दो दिन विशेष कैंप लगाए जाएंगे,राशन कार्ड, पेंशन, दाखिल-खारिज जैसी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा होगा। बिजली, सड़क और ऊर्जा पर बड़ा प्लान।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में:
125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी, हर घर तक सोलर ऊर्जा पहुंचाने की दिशा में काम होगा, सड़क, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को और गति दी जाएगी, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
क्षेत्रीय विकास के लिए कई योजनाओं का जिक्र किया गया:
डोल पहाड़ी को पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा, देवघड़ा पहाड़ के लिए 26 करोड़ की स्वीकृति, सुल्तानगंज सड़क का फोरलेन निर्माण, मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव परियोजना, इसके अलावा, गंगा जल को विभिन्न जलस्रोतों तक पहुंचाकर सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने की योजना पर भी काम जारी है। अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह उनका अपना घर ही क्यों न हो। किसानों की आय बढ़ाना प्राथमिकता उन्होंने कहा कि राज्य का विकास किसानों की समृद्धि पर निर्भर करता है। इसलिए सिंचाई, बिजली और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि किसानों की आय बढ़ सके। इको टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ढोल पहाड़ी पहुंचे, जहां:
दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की करीब 12.49 करोड़ रुपये की इको टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास किया
इसके बाद वे अपने गांव लखनपुर के लिए रवाना हुए और आगे के कार्यक्रमों में समीक्षा बैठक व धार्मिक स्थलों पर दर्शन शामिल रहे।
जनता से किया वादा
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जनता का ऐतिहासिक समर्थन मिला है और वे बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य के अधूरे सपनों को जल्द पूरा किया जाएगा।



