Homeरामगढ़रामगढ़ में पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 8...

रामगढ़ में पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 8 मवेशी बरामद; 2 की मौत, तस्कर फरार

रामगढ़ में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 8 मवेशी बरामद, 2 मृत, तस्कर फरार

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। वाहन से कुल आठ मवेशी बरामद किए गए, जिनमें दो मृत पाए गए, जबकि छह जीवित पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद वाहन चालक और कथित तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के रामगढ़ थाना पुलिस को बड़ौरा चेक पोस्ट के पास पशु तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में ठूंस-ठूंसकर आठ मवेशी लदे मिले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद मवेशियों में दो की मौत हो चुकी थी, जबकि छह पशु जीवित अवस्था में पाए गए। जीवित पशुओं को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बड़ौरा गांव में जीवनामा पर सौंप दिया गया है। वहीं जब्त पिकअप वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही वाहन चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान करने में जुटी हुई है। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि मामले में वाहन मालिक, चालक और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी जैसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments