Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय चैनपुर में रवि महा अभियान महोत्सव 2021-22 के तहत कृषकों को फसल उत्पादन एवं वितरण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण देने का कार्य कृषि विभाग के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मौके पर चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाजुद्दीन अहमद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी परमात्मा सिंह सहित अन्य कृषि सलाहकार उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजित रवि महा अभियान महोत्सव के दौरान गेहूं, दलहन, एवं तेलहन की फसलों का उत्पादन एवं वितरण से संबंधित प्रशिक्षण कृषि वैज्ञानिक के द्वारा दिया गया। मौजूद किसानों को कृषि वैज्ञानिक के द्वारा पर्यावरण अनुकूल खेती के गुर बताए गए, किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह के द्वारा कहा गया कि अभी रवि फसल की बुवाई प्रारंभ होने वाली है।
- सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप
- अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार

जिसमें किसानों को गेहूं, चना, सरसों, मसूर, राई आदि फसलों का वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर फसलों को सिंचाई की कम जरूरत होती है, जिस कारण लागत भी काम आती है, जिससे पानी का बचाव भी होता है, कम लागत आने से किसानों को अच्छी आमदनी होती है। मौके पर मौजूद कृषक भाइयों को कृषि विभाग के द्वारा रवि फसल बुवाई एवं प्रबंधन से संबंधित पुस्तकें भी सभी को वितरण की गई।
- कैमूर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महुअर-अभैदे के बीच दिया घटना को अंजाम
- सिसौड़ा सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, वाराणसी में इलाज के दौरान घायल की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
मौके पर मौजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी परमात्मा सिंह के द्वारा बताया गया कि रवि फसल बुवाई के लिए उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बीज जैसे मुख्यमंत्री तीव्र विस्तार योजना, मिनी किट बीज योजना, प्रत्यक्षण आदि, सभी योजनाओं के बीज प्रखंड कृषि कार्यालय में उपलब्ध है, मगर बीज लेने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन जरूरी है, तभी किसी भी योजना के तहत वितरण किए जाने वाले बीज किसानों को उपलब्ध हो पाएंगे।
- मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई
- ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज
जिन किसानों को भी मुख्यमंत्री तीव्र विस्तार योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत बीज प्राप्त करना है, वह बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे तभी उन्हें बीज उपलब्ध हो पाएगा, जिन किसानों के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा, उन्हें योजना के तहत बीज उपलब्ध नहीं करवाया जाएंगे, उक्त प्रशिक्षण के दौरान काफी संख्या में कृषक मौजूद रहे।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

