Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसे समय में रक्तदाताओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में अभी भी कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। कुछ लोगों को लगता है कि रक्तदान करने के बाद शरीर कमजोर हो जाता है, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति द्वारा चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्तदान करने से स्थायी कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने लोगों से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति कुमारी ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। इसलिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगे भी समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया गया। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।