Home चैनपुर खेत में रोपनी कर रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर रूप...

खेत में रोपनी कर रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर रूप से झुलसी; सदर अस्पताल में भर्ती

कैमूर में रोपनी कर रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, सदर अस्पताल में भर्ती

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरकोन गांव में मंगलवार दोपहर खेत में रोपनी कर रही एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल महिला को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

झुलसी महिला की पहचान डुमरकोन गांव निवासी बिंदु यादव की 50 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पार्वती देवी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने खेत में रोपनी का काम कर रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली जमीन पर गिरी, जिसकी चपेट में पार्वती देवी आ गईं। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय इलाके में करीब दो घंटे से लगातार बारिश हो रही थी। तेज बारिश के कारण महिला को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दौरान खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों से मौसम खराब होने पर खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की जाती है। खासकर गरज-चमक के दौरान खेत, पेड़ और खुले स्थानों में रहना जोखिम भरा हो सकता है।

 

Exit mobile version