Home पूर्णिया युवक का सिर काट कर दी गई हत्या, धड़ गायब

युवक का सिर काट कर दी गई हत्या, धड़ गायब

Bihar: पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों के द्वारा एक युवक की सिर काटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृत युवक की पहचान चीकूलाल शर्मा के रूप में की गई है जो बगल के फुलवासा गांव के रहने वाले हैं। दरसल युवक का सिर शनिवार की दोपहर किसी के द्वारा देखने के बाद हत्या की पूरी कहानी सामने आई। पुलिस ने सिर को अपने कब्जे में ले लिया है। धड़ की तलाशी जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वही मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह बायसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि श्वान दत्ता की मदद भी जांच में ली गई है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। पुलिस धड़ की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद भी पुलिस हत्या के कारणों तक नहीं पहुंच पायी है। स्वजनों ने बताया कि लगभग 2 घंटे से वह गायब था और इसी दौरान उसका शव मक्के की खेत में देखा गया। पुलिस स्वजनों से उनकी गतिविधि के बारे में भी पता लगा रही है। मुखिया प्रतिनिधि सैयद शमसुद्दीन ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। वे लोग कारण नहीं ढूढ् पा रहे हैं। फिलहाल गांव के समीप ही युवक की इस तरह से की गई नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है।

कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत

टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

दुर्गावती और जगदहवा डैम में दिखे मगरमच्छ, जिउतिया पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क

लोहरदगा से कानपुर ले जाए जा रहे 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

दुर्गावती में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, नाबालिग समेत दो विधि-विरुद्ध बालक पकड़े गए; दो गिरफ्तार

कैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार; सासाराम से यूपी ले जाने की थी तैयारी

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में छिपाकर रखा था गांजा, 27 किलो बरामद,एक गिरफ्तार; ओडिशा नंबर की कार भी जब्त

टोल प्लाजा पर पुलिस को देख भागने लगा कंटेनर, पीछा कर पकड़ा तो अंदर मिले 28 मवेशी; तीन तस्कर गिरफ्तार

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार

रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

 

 

 

 

Exit mobile version