Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक स्कॉर्पियो में शराब लादकर लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तत्काल मोहनिया-रामगढ़ पथ पर छोटकी कुल्हड़िया गांव के समीप स्थित विद्यालय के पास पहुंचे और वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया।
वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 65 एई 2586 बताया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बीच चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें पीछे की तरफ रखी 28 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अनुसार, जब्त वाहन के स्वामी और फरार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी पहचान होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



