Home मोहनिया मोहनिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 246 लीटर शराब जब्त;...

मोहनिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 246 लीटर शराब जब्त; चालक फरार

मोहनिया में स्कॉर्पियो से 246 लीटर शराब बरामद, चालक फरार

स्कार्पियो से जप्त शराब

Bihar: कैमूर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से 246 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक स्कॉर्पियो में शराब लादकर लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तत्काल मोहनिया-रामगढ़ पथ पर छोटकी कुल्हड़िया गांव के समीप स्थित विद्यालय के पास पहुंचे और वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया।

वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 65 एई 2586 बताया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बीच चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें पीछे की तरफ रखी 28 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अनुसार, जब्त वाहन के स्वामी और फरार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी पहचान होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version