Homeचैनपुरहथियार के साथ वायरल तस्वीर पर पुलिस का एक्शन, डुमरिया के दो...

हथियार के साथ वायरल तस्वीर पर पुलिस का एक्शन, डुमरिया के दो युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर में हथियार के साथ वायरल तस्वीर पर कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने के मामले में कैमूर जिले की चैनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी अक्षय कुमार, पिता दुर्गा बिंद, और राजेश कुमार, पिता शिवपूजन बिंद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। मामले के अनुसार, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में दो युवक दिखाई दे रहे थे। तस्वीर में एक युवक के हाथ में रिवॉल्वर जैसी दिखने वाली वस्तु नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

चौकीदार की सूचना पर हुई युवकों की पहचान

वायरल तस्वीर की जांच के दौरान चैनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदारों से तस्वीर में दिख रहे युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया। इसी क्रम में डुमरिया महाल के चौकीदार ने दोनों युवकों की पहचान अक्षय कुमार और राजेश कुमार के रूप में की। पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया।

एआई से तस्वीर बनाने का युवकों ने किया दावा

इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ दो युवकों की तस्वीर पोस्ट की गई थी, जो बाद में वायरल हो गई। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने दावा किया है कि उन्होंने यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार की थी। पुलिस अब तस्वीर में दिखाई दे रहे हथियार की वास्तविकता और युवकों के दावे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा हथियार वास्तविक है या एआई की मदद से तैयार की गई तस्वीर का हिस्सा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments