Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, मखसूद अंसारी मोहनिया के वार्ड नंबर 6 में संजीवनी हॉस्पिटल वाली गली में रविंद्र नाथ सिंह के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का कार्य कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि मखसूद नीचे से निर्माण सामग्री उठाकर तीसरी मंजिल पर मौजूद मिस्त्री को पहुंचा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह भवन की तीसरी मंजिल से सीधे जमीन पर जा गिरे। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने मखसूद अंसारी की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मोहनिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार दोपहर बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।