Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेकपोस्ट से गुजरने वाले विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच, आवागमन की निगरानी और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली को देखा। इस दौरान उत्पाद विभाग, जिला परिवहन विभाग (DTO) और खनन विभाग से जुड़ी वाहन जांच व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कार्यालय, अभिलेख और वहां अपनाई जा रही कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। परिवहन विभाग के चेक प्वाइंट पर निगरानी व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी को चेक प्वाइंट पर अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने और कैमरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने चेकपोस्ट पर पहले से लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की और निगरानी व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट परिसर की प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को वाहनों के आवागमन पर प्रभावी नजर रखने, नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और चेकपोस्ट की व्यवस्थाओं को आवश्यकतानुसार और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन के इस निरीक्षण का उद्देश्य चेकपोस्ट पर वाहन जांच, निगरानी और विभागीय कार्रवाई की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना है।