Homeमोहनियामोहनियां में हलीम अली हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक...

मोहनियां में हलीम अली हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और नामजद आरोपी दबोचा गया

मोहनियां हलीम अली हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में चर्चित हलीम अली हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांड के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब तक इस मामले में कुल छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनियां नगर परिषद वार्ड संख्या 12 निवासी स्वर्गीय देवानंद पासवान के पुत्र जयप्रकाश पासवान उर्फ प्रकाश पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, बीते 10 दिसंबर को वार्ड संख्या 12 में हलीम अली की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मोहनियां थाना में कांड संख्या 983/25 दर्ज किया गया था।

इस मामले में 20 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द ही बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments