Homeमोहनियामोबाइल ठीक कराने निकला युवक सुबह कचरे के ढेर में मिला मृत,...

मोबाइल ठीक कराने निकला युवक सुबह कचरे के ढेर में मिला मृत, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

कैमूर में युवक का शव कचरे के ढेर में मिला, मोबाइल बनवाने निकला था सुनील चौधरी

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया नगर परिषद क्षेत्र में एक युवक का शव कचरे के ढेर से मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-6 निवासी 30 वर्षीय सुनील चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।  जानकारी के अनुसार, सुनील चौधरी सोमवार की शाम करीब सात बजे मोबाइल फोन बनवाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने बताया कि रात करीब नौ से दस बजे के बीच जब उन्हें फोन किया गया तो मोबाइल बंद मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने वार्ड संख्या-7 के समीप कचरे के ढेर में एक शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सुनील चौधरी के रूप में की। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता पप्पू चौधरी ने बताया कि सुनील की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी तीन बेटियां हैं। परिवार का कहना है कि सुनील का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था, ऐसे में उसकी मौत कई सवाल खड़े कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जिला पार्षद गीता पासी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि यह साधारण मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या-7 क्षेत्र से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकला है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है, जबकि मृतक के परिजन न्याय की मांग को लेकर पुलिस जांच पर नजर बनाए हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments