Home चैनपुर मंझुई गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो गुटों में...

मंझुई गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो गुटों में झड़प, 5 घायल; पुलिस ने 2 को भेजा जेल

कैमूर के मंझुई गांव में दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल; दोनों तरफ से केस, 2 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मंझुई गांव में गुरुवार की दोपहर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने चैनपुर थाने में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नौशाद आलम (पिता- निजामुद्दीन) और अरमान अली (पिता- इद्रीश अली) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहले पक्ष की ओर से अरमान अली द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आपसी विवाद को लेकर सद्दाम हुसैन, नौशाद आलम, इरफान अली और समसू अली गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इस घटना में अरमान अली, सोबराती अली और उनकी बहन सानिया घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां सोबराती अली की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से नौशाद आलम ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि सोबराती अली, अरमान अली, सरफराज अली और आरिफ अली गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंचे और पत्थरबाजी करने लगे, जिससे घर की खिड़की के शीशे टूट गए। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें नौशाद आलम के भाई इरफान अली समेत अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इरफान अली की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। एक पक्ष से नौशाद आलम और दूसरे पक्ष से अरमान अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Exit mobile version