Home लखीसराय मनचले ने यूपी की नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

मनचले ने यूपी की नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Bihar: लखीसराय जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा उत्तरप्रदेश की एक नाबालिग लड़की के साथ एक मनचले के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सूरज मलिक के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही पीड़िता उत्तरप्रदेश के एटा जिला अंतर्गत बारसठ मोहल्ला की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता दो दिन पूर्व अपनी मौसी के यहां यूपी के इटावा जाने के लिए निकली थी। किन्तु गलती से वह दूसरी ट्रेन पर चढ़ गई और किऊल स्टेशन पहुंच गई। यहां सूरज मालिक उस लड़की को बहला फुसला कर पथला घाट स्थित अपने घर ले गया और वंहा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वही जब लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसे किऊल स्टेशन पहुंचा दिया। जिसके बाद पीड़िता के द्वारा इसकी जानकारी  रेल पुलिस  को दी गई।  किऊल रेल थाना पुलिस ने जब आरोपित के बारे में कबैया थाना को सूचना दी तो थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सूरज मलिक को गिरफ्तार कर किऊल रेल पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज कराया जा रहा है।

 

Exit mobile version