Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल करहरिया गांव में मुख्य सड़क पर जामिया अरबिया तालीमुल कुरान मदरसा वर्ष 2003 से ही संचालित है, यहां करीब दो दर्जन बच्चों को कुरान शरीफ की शिक्षा सिंहपुर गांव के मौलाना शोएब आलम के द्वारा दी जाती है, शनिवार की दोपहर पुलिस के द्वारा छापेमारी कर मदरसा से कट्टा व कारतूस के बरामद होने के बाद से क्षेत्र में हर कोई अचंभित है, कोई इस घटना को सोची समझी साजिश बता रहा है, तो कोई फसाने की साजिश का रहा है, फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले के जांच पड़ताल की जा रही है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
वही मदरसा के संचालक मोहम्मद फजीरुद्दीन ने बताया की मदरसा 18 वर्ष पुराना है, यहां दर्जनों बच्चों को कुरान शरीफ की शिक्षा दी जाती है, कुछ बालू कारोबारियों के द्वारा उन्हें फंसाने का प्रयास करते हुए मवेशी के चारा बोरी के नीचे कट्टा व कारतूस रखकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
मदरसा संचालक द्वारा यह भी कहा गया की वे महादेव इंनक्लेव बालू कंपनी से जुड़े होने के कारण करहरिया घाट से चोरी छुपे बालू उठाव करने वाले माफियाओं की जानकारी पुलिस को अक्सर दिया करते थे, जिस कारण बालू माफियाओं के द्वारा उन्हें साजिश के तहत फंसाने की मंशा से यह काम किया गया है।
- भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर
- भरत तिवारी प्रकरण में नया मोड़, SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी
वही संबंध में बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया की किसी व्यक्ति द्वारा सूचना के आधार पर मदरसा से हथियार बरामद किया गया है, पुलिस संदिग्ध व्यक्ति की जांच कर रही है, वहां आने जाने वालों का भी पता किया जा रहा है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- शराब पीने से रोकने पर शराबियो ने युवक की कर दी हत्या
- पुलिस ने एक दक्षिण कोरिया नागरिक को किया गिरफ्तार, भारतीय आधार कार्ड बरामद