Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा के विधायक सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट करने के मामले को लेकर चैनपुर थाने की पुलिस के द्वारा वायरल वीडियो की सत्यापन करने के उपरांत मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है, कार्रवाई में पुलिस के द्वारा वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि कुछ समय पूर्व इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज एवं जातीय उन्माद फैलाने के प्रयास किए गए थे
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
उस वीडियो के सत्यापन के लिए डी०आई० यू० तकनीकी शाखा भभुआ में वीडियो की जांच करवाई गई जांच के उपरांत वीडियो पोस्ट करने वाले युवक हेमंत सिंह पटेल पिता भानु प्रताप सिंह ग्राम डोभरी के निवासी के रूप में पहचान की गई।
उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ की गई
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया, जांच पड़ताल में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त युवक के द्वारा शराब के नशे में वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट किया गया था, पूछताछ के दौरान उक्त युवक के द्वारा उपरोक्त बातें को स्वीकार भी किया गया जिसे मेडिकल जांच के उपरांत भभुआ न्यायिक ने हिरासत में भेज दिया गया है।
- पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
- सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित