Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है की जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों को द्वारा थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार पर भी कई बार पहुंचे थे लेकिन निदान नहीं निकला, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई इसकी सूचना मोहनिया थाने को दी गई जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची घायलों से घटना जानकारी ली, एक पक्ष से मंजीत, गल्लू, शुक्र, जितेंद्र और जीतबंधन खरवार घायल हो गए हैं वहीं दूसरे पक्ष मनीष कुमार खरवार और 2 अन्य लोग घायल हैं।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के पनापुर दसौती में काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था इसे सुलझाने के लिए कई बार थाना और अंचलाधिकारी के पास गुहार लगाई जा रही थी लेकिन कोई निदान नहीं निकल रहा था इसी बीच एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों को घेरकर पीटा गया यहां तक की गोली भी चलाई गई उसके छर्रे से कुछ लोग घायल हो गए सभी घायलों को उपचार किया जा रहा है।
इस सम्भन्ध में जानकारी देते हुए एएसआई जोगिंदर कुमार मंडल ने बताया जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े हैं, एक पक्ष से 5 लोग और दूसरे पक्ष से 3 लोग घायल हैं जमीनी विवाद में छर्रा चलने की भी बातें सामने आ रही है, मामले का तहकीकात किया जा रहा है फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।