Bihar: कैमूर जिले के भभुआ चैनपुर सड़क पर ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण किया जाना है, जिसका शिलान्यास बुधवार जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के द्वारा किया गया इस मौके पर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता भी मौजूद रहे, उक्त ट्रक की लागत 50 लाख रुपए आने की बात बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रैक का निर्माण सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए किया जा रहा है, वाहन चालकों को लाइसेंस देने के पूर्व ट्रैक्टर ड्राइविंग टेस्टिंग की जाएगी दक्ष चालकों को ही लाइसेंस निर्गत किया जाएगा जिसे लेकर इस ट्रैक का निर्माण किया जाना है।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली योजना से बिहार हो रहा खुशहाल, पेयजल संकट अब नहीं बनेगी मुसीबत
- Sahara Refund Portal: सहारा में फंसा है पैसा तो तुरंत करें ऐसे आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया
बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी सहित भवन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की मौजूदगी में ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक का शिलान्यास किया गया मौके पर विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे, शिलान्यास के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा भूमि पूजन किया गया।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
जानकारी लेने पर जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि चैनपुर सड़क के चांद मौजा में 50 लाख की लागत से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है, जहां ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक के अलावा कार्यालय भी बनाया जाएगा, जिसके लिए कार्यकारी एजेंसी भवन निर्माण विभाग को बनाया गया है ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के जरिए प्रशिक्षित वाहन चालकों को ही लाइसेंस निर्गत किया जाएगा जिससे आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सड़कों पर प्रशिक्षित चालक ही वाहन चलाएंगे।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना