Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जहरीली शराब से हुई मौतों की शुरूआती छानबीन में पता चला है की पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले यहां शराब बांटी गई थी, गोपालगंज में बुधवार की शाम तक 8 लोगों की मौत हुई थी लेकिन गुरुवार की सुबह तक मोतीहारी और गोपालगंज के अस्पताल में भर्ती पांच और लोगों की मौत हो गई, प्रशासन फिलहाल जहरीली शराब से हुई मौत की संख्या की पुष्टि नहीं कर रहा है, इसी बीच खनन मंत्री जनक राम बुधवार को जहरीली शराब से मारे गए आठ लोगों के घर परिजनों से मिलने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
- पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार


दरअसल पंचायत चुनाव की वजह से राज्य में शराब की डिमांड बढ़ी हुई है, इस वजह से शराब माफिया ने कलर और स्प्रिट की मात्रा बढ़ा दी है, इससे बनी शराब को विदेशी बता कर पिलाने के कारण लोगों की मौतें हो रही है, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 5 अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू हुई थी तब से अब तक 123 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है इस साल मामला रिकॉर्ड तोड़ रहा है क्योंकि जनवरी से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
साल 2016 से 2020 तक 35 लोगों की मौत हुई थी, वही बीते 48 घंटों में ही 23 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, बेतिया जिले में भी प्रशासन छानबीन कर रही है की आखिर शराब कहां से आई फिलहाल पता चला है की इलाके में चल रहे किसी देसी चुल्हाई से शराब पी गई थी।
- AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार
- बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई
जिसके बाद देर रात तबियत बिगड़ने लगी और इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 10 लोगों ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया, वहीं पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा, वहीं बेतिया के डीएम कुंदन कुमार कहना है की मामला संदिग्ध लग रहा है, फिलहाल मेडिकल टीम भेज कर जांच करवाई जा रही है।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

