Homeदुर्गावतीबहेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाजार जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने...

बहेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाजार जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

बहेरा में दर्दनाक हादसा: पैदल जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना दुर्गावती-ककरैत घाट मुख्य मार्ग पर बहेरा गांव के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना

मिली जानकारी के अनुसार बहेरा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह उर्फ सुघरू (32 वर्ष), पिता प्रसिद्धि सिंह, अपने घर से चेहरिया बाजार की ओर पैदल जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव के मोड़ से कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद पीछे से आ रहे एक पावर ट्रैक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुर्गावती ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव का पंचनामा करने से रोक दिया और ट्रैक्टर को जब्त करने तथा चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर चेहरिया बाजार क्षेत्र के किसी व्यक्ति का है। लोगों ने घटनास्थल पर शव रखकर प्रदर्शन किया और दोषी चालक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments