Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आवेदन में सिरवंती देवी ने आरोप लगाया है कि हलचल बिंद उनके घर की छत पर गेहूं चोरी करने के इरादे से चढ़ा था। इसी दौरान उनके पुत्र पवन कुमार की नजर उस पर पड़ गई। आरोप है कि पकड़े जाने के डर से हलचल बिंद ने पवन कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। इसके बाद उसकी मां ने चैनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट: चोरी की कोशिश और मारपीट से संबंधित आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। मामले में पुलिस जांच जारी है।