Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरा मामला नालंदा जिले का है जहां लड़के ने जबरन पकड़कर शादी करा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसका विवाह जबरन करवाया गया है, विरोध करने पर पूरी रात पिटाई की गई है।
- पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
- सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
मामला नालंदा जिले के बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परोहा का है मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक नीतीश कुमार छठ पूजा संपन्न होने के उपरांत 11 नवंबर को पूजा का प्रसाद लेकर अपनी बहन के ससुराल सरबहदी गांव में गया था, इस दौरान वापसी के क्रम में ग्राम परोहा के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और हथियार के बल पर जबरन अपहरण करते हुए उस युवक का एक लड़की से जबरन विवाह करवा दिया, जिसकी वीडियो लगातार वाला वायरल हो रही है और सुर्खियों में है।
https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1462031737966383105?s=20
इस मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो इन के संज्ञान में है युवक के द्वारा जबरन विवाह कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत भी की गई है, फिलहाल मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस के द्वारा इसकी निष्पक्ष रूप से जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
वहीं स्थानीय ग्रामीणों के बीच चल रही कानाफूसी में यह बात भी सामने आ रही है कि उक्त युवक का अपने बहन के ससुराल से आना जाना लगा रहता था, आने जाने के क्रम में ही किसी लड़की से संबंध भी स्थापित हो गया था, जिसे घरवाले जान गए थे और मौका पाकर उक्त युवक को पकड़ लिया और जबरन विवाह करा दिया गया है, बरहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है, ग्रामीणों की बातों में कितनी सच्चाई है यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।
- शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: जयमाला के दौरान गिरी छत, दो लोगों की मौत, कई घायल
- सोन नद पार कर रही नाव पलटी 6 महिलाएं लापता, 1 का शव बरामद