Bihar: नवादा जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा एक तेज रफ्तार बस ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण इस हादसे में टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 20 लोग घायल हो गए। जबकि घायलों में 5 की स्थिति गंभीर है। वही बस की टक्कर से टेंपो लगभग 30 फीट नीचे गिर गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए घायल के परिजन अजय कुमार ने बताया कि वे सभी लोग नवादा के सोफिया मंदिर पर लड़की देखने जा रहे थे। जाने के क्रम में एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिस कारण टेंपो करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।
हिसुआ प्रखंड के सोनसा गांव निवासी छोटेलाल की बेटी की शादी के लिए लड़का-लड़की को देखने की बात तय थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बस चालक तेज रफ्तार में वहां से फरार हो गया। टेंपो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है।
Views: 314