Home चैनपुर कैमूर में पशुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे पलटी, तीन मवेशियों की...

कैमूर में पशुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे पलटी, तीन मवेशियों की मौत; चालक मौके से फरार

कैमूर में पशुओं से लदी पिकअप पलटी, तीन मवेशियों की मौत, चालक फरारe

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसोई गांव के समीप गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। पशुओं से लदी यह गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे वाहन पर मौजूद तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे की है। पिकअप वाहन दुर्गावती की ओर से तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद कई पशु इधर-उधर भाग निकले, जबकि तीन पशु वाहन के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि वाहन में अवैध तरीके से पशुओं को ले जाया जा रहा था। लोगों ने आशंका जताई कि पुलिस कार्रवाई के डर से चालक तेज रफ्तार में वाहन लेकर भाग रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर थाना लाया गया है। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें दफना दिया गया।
पुलिस ने अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश में कार्रवाई जारी है।

 

Exit mobile version