Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों की पहचान डंडवास गांव निवासी अरविंद साह और उनके पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर मोहनियां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बच्चों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोग नाराज होकर पीड़ित के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में अरविंद साह और उनके पुत्र अमन कुमार को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। मामले को लेकर मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।